कोरोना ताजा खबर – पिछले 24 घंटों में 42,625 मामले सामने आए हैं

 

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 48.52करोड़ डोज लगाई गई हैं।

 

पिछले 24 घंटों के ताजा आंकड़े

अब तक पूरे देश में कुल 3,09,33,022 मरीज स्वस्थ हुये रिकवरी दर बढ़कर 97.37 प्रतिशत हो गया है भारतमें पिछले 24 घंटों के दौरान 36,668 मरीज ठीक हुए जबकि पिछले 24 घंटों में 42,625 मामले सामने आए हैं।

 

भारत में सक्रिय मामले वर्तमान में 4,10,353 हैं ,जो कि सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.29% हैं रिपोर्ट्स में ये सामने आया है कि साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 5% से नीचे बनी हुई है, वर्तमान में 2.36% है , दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.31%, लगातार 5 % से कम बना हुआ है, जांच क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई – कुल 47.31करोड़ नमूनों की जांच की गई है।

 

केंद्र सरकार के प्रयास

केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। कोविड-19 टीके की व्यापक उपलब्धता से जुड़ा नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू हुआ है। टीकाकरण अभियान को टीकों की उपलब्‍धता बढ़ाकर और राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के लिए टीकों की अग्रिम उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए तेज किया गया है। इससे राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को अपनी योजना तैयार करने और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को युक्तिसंगत बनाने में मदद मिलेगी।

 

कोरोना ताजा खबर भारत सरकार इस राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड के टीके मुफ्त उपलब्ध कराकर उनकी मदद कर रही है। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के सार्वभौमिकरण के नए चरण में केंद्र सरकार देश में टीका विनिर्माताओं द्वारा उत्पादित 75 प्रतिशत टीकों की खरीदारी कर राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को आपूर्ति (मुफ्त) कर रही है।

 

टीके की खुराक

(4 अगस्त 2021 तक)

आपूर्ति – 50,37,22,630

आपूर्ति की तैयारी – 49,19,780

प्रयोग की गई- 48,19,75,798

शेष उपलब्‍ध – 2,60,17,573

 

कोरोना ताजा खबर

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक राज्‍यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को सभी स्रोतों से अब तक टीके की 50.37 करोड़ (50,37,22,630) से अधिक खुराक प्रदान की जा चुकी है और 49,19,780 खुराक आपूर्ति की तैयारी में हैं। इनमें से व्यय सहित कुल खपत आज सुबह 8 बजे तक प्राप्त आंकड़ो के अनुसार 48,19,75,798 खुराक हैं।

 

राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी भी 2.60 करोड़ से अधिक (2,60,17,573)खुराक शेष है जिनका प्रयोग होना अभी बाकी है।

 

ये सभी आंकड़े स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के वेबसाइट से लिए गए हैं

 

 

 

 

Leave a Comment