Diabetes Symptoms : दिनभर में 7 से ज्यादा बार पेशाब करने जाते हैं तो डायबिटीज के संकेत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

 

Diabetes Symptoms: डायबिटीज एक खतरनाक बीमारी है।  जो भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के कई देशों में बहुत तेजी से फ़ेल रही है ।  डायबिटीज की बीमारी आनुवांशिक भी है, अगर माता-पिता या उनकी पीढ़ियों में किसी को शुगर की बीमारी होगी तो आनुवांशिकता के कारण आने वाली पीढ़ियों में भी शुगर होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा खराब लाइफस्टाइल, तनाव और खानपान में लापरवाही डायबिटीज होने के अहम कारण हैं। डायबिटीज की बीमारी का कोई  इलाज नहीं है लेकिन अगर समय पर इसका पता चल जाए तो ब्लड शुगर लेवल को कम किया जा सकता है।

डायबिटीज के लक्षण (symptoms of diabetes)

ज्यादा प्यास लगना (excessive thirst in diabetes)

बार बार प्यास लगना डायबिटीज का कारण हो सकता है। डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति को जरूरत से ज्यादा प्यास लगने लगती है। डायबिटीज में शरीर फ्लुइड्स को ठीक तरह से रेगुलेट नहीं कर पाता है, जिसके कारण ज्यादा प्यास लगती है।

वजन घटना : Diabetes Symptoms

डायबिटीज होने पर पैंक्रियाज पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन नहीं बना पाता। इससे शरीर में प्रोटीन भी कम बनता है, जिसके कारण वजन घटने लगता है।

डायबिटीज में धुंधला दिखना

डायबिटीज का असर आंखों पर भी पड़ता है जिसके कारण आंखों की रोशनी से जुड़ी कई समस्याएं होने की संभावनाएं रहती हैं।

ज्यादा यूरिन आना

बार बार पेशाब का आना डायबिटीज (Diabetes) का संकेत हो सकता है। अगर आप दिनभर में 7 से ज्यादा बार पेशाब करने जाते हैं तो यह टाइप 1 या टाइप 2 डायबिटीज के संकेत हो सकते हैं।

सिरदर्द 

डायबिटीज होने पर जब लो ब्लड शुगर लेवल होता है तो सिरदर्द की समस्या हो सकती है। ये दिक्कत सुबह के वक्त ज्यादा होती है।

घाव ना भरना 

डायबिटीज मरीजों की इम्युनिटी कमजोर होने लगती है जिसके कारण घाव नहीं भरते हैं, जिससे संक्रमण बढ़ता जाता है।

कमजोरी (weakness in diabetes)

डायबिटीज के मरीजों को कमजोरी महसूस होने लगती है। ऑफिस हो या फिर घर वह हर जगह थका हुआ महसूस करते हैं। अगर आप में भी ये लक्षण दिखते हैं तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now