Animal 30 Days All Time Office Collection : रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ ने कमाई के मामले में ‘पठान’ को छोड़ा पीछे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Animal 30 Days All Time Office Collection : रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ ने एक और रिकॉर्ड बना लिया है। यह फिल्म अब कलेक्शन के मामले में ‘पठान’ से आगे निकल गई है। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि ‘ए’ सर्टिफिकेट वाली फिल्म रिलीज से पहले इतनी बड़ी हिट हो जाएगी. बॉक्स ऑफिस पर ‘एनिमल’ के ही दिन विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ ने भी सिनेमाघरों में धमाल मचाया था, लेकिन ‘एनिमल’ के तूफान के आगे कोई भी फिल्म नहीं टिक सकी।

Animal 30 Days All Time Office Collection

DayIndia Net Collection (in Crores)
Day 1 [1st Friday]₹ 63.8
Day 2 [1st Saturday]₹ 66.27
Day 3 [1st Sunday]₹ 71.46
Day 4 [1st Monday]₹ 43.96
Day 5 [1st Tuesday]₹ 37.47
Day 6 [1st Wednesday]₹ 30.39
Day 7 [1st Thursday]₹ 24.23
Week 1 Collection₹ 337.58
Day 8 [2nd Friday]₹ 22.95
Day 9 [2nd Saturday]₹ 34.74
Day 10 [2nd Sunday]₹ 36.00
Day 11 [2nd Monday]₹ 13.85
Day 12 [2nd Tuesday]₹ 12.72
Day 13 [2nd Wednesday]₹ 10.25
Day 14 [2nd Thursday]₹ 8.75
Week 2 Collection₹ 139.26
Day 15 [3rd Friday]₹ 8.30
Day 16 [3rd Saturday]₹ 12.80
Day 17 [3rd Sunday]₹ 14.50
Day 18 [3rd Monday]₹ 5.75
Day 19 [3rd Tuesday]₹ 5.50
Day 20 [3rd Wednesday]₹ 5.15
Day 21 [3rd Thursday]₹ 2.45
Week 3 Collection₹ 54.45
Day 22 [4th Friday]₹ 1.05
Day 23 [4th Saturday]₹ 1.65
Day 24 [4th Sunday]₹ 2.18
Day 25 [4th Monday]₹ 1.85
Day 26 [4th Tuesday]₹ 1.07
Day 27 [4th Wednesday]₹ 0.95
Day 28 [4th Thursday]₹ 0.82
Week 4 Collection₹ 9.57
Day 29 [5th Friday]₹ 1.01 (rough data)
Day 30 [5th Saturday]₹ 1.35 (early estimates)
Total₹ 543.22

 

‘एनिमल’ ने ‘पठान’ को पछाड़कर दूसरा स्थान लिया 

रिलीज के 30 दिन बाद ‘एनिमल’ साल 2023 की दूसरी सबसे बड़ी हिट बन गई। रणबीर कपूर की फिल्म ने कलेक्शन के मामले में शाहरुख खान की ‘पठान’ को पीछे छोड़ दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘पठान’ का कुल रेवेन्यू 543.09 करोड़ रुपये है। वहीं, ‘एनिमल’ ने अब तक 543.22 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

कलेक्शन के मामले में यह अब शाहरुख खान की फिल्म जवान से पीछे है। 640 करोड़ के कलेक्शन के साथ ‘जवान’ अब भी नंबर वन पोजिशन पर है। ‘जवान’ में शाहरुख खान के साथ साउथ स्टार नयनतारा नजर आई थीं। फिल्म में देशभक्ति का एक अलग रंग दिखाया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।

‘एनिमल’ के सभी स्टार्स की चमकी किस्मत

‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के साथ-साथ रश्मिका मंदाना ने मुख्य भूमिका निभाई थी जबकि बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी छोटे रोल में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉबी देओल को एक नई पहचान दिलाई। लोग उन्हें ‘लॉर्ड बॉबी’ के नाम से जानने लगे।

‘एनिमल’ में तृप्ति डिमरी का रोल भी बहुत छोटा था, लेकिन फिल्म की रिलीज के बाद उन्हें ‘नेशनल क्रश’ कहा जाने लगा। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की संख्या भी बढ़ गई है। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित ‘एनिमल’ उनकी दूसरी हिंदी फिल्म है। इस फिल्म से पहले उन्होंने फिल्म ‘कबीर सिंह’ का निर्देशन किया था। वह फिल्म भी सुपरहिट हुई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now