प्रशांत नील की केजीएफ के बाद अब सालार ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन और खानसर साम्राज्य के बीच के बंधन ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। इतना ही नहीं, सालार ने शाहरुख खान की डंकी से काफी ज्यादा कमाई की है। साल 2023 के आखिरी वीकेंड में आठवें दिन (Salaar Box Office Collection Day 8) सालार ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है।
Salaar Box Office Collection Day 8
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सक्निल्क के मुताबिक, प्रभास की सालार ने शुक्रवार को 8वें दिन 10.23 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद भारत में सालार का कलेक्शन 318.23 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि दुनियाभर में ये आंकड़ा 468.5 करोड़ के पार पहुंच गया है। भारत की कुल कमाई 363.5 करोड़ है।
Dunki की बात करें तो… शाहरुख खान की फिल्म का भारत में कलेक्शन 167.47 करोड़ हो गया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन 317.25 करोड़ हो गया है जबकि भारत में कमाई 192.25 करोड़ हो गई है, जिससे फिल्म 200 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच गई है।
सालार के सात दिनों के कलेक्शन की बात करें तो प्रभास की फिल्म ने 308 करोड़ रुपये कमाए और इसके बाद एक हफ्ते के अंदर कलेक्शन 308 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।
Salaar Total Box Office Collection
दिन | कमाई (करोड़) |
---|---|
पहले | 90.7 |
दूसरे | 56.35 |
तीसरे | 62.05 |
चौथे | 46.3 |
पांचवे | 24.9 |
छठे | 15.6 |
सातवें | 12.1 |
कुल | 308 |
Upcoming Web Series 2024 : आश्रम से लेकर मिर्ज़ापुर तक रिलीज होंगी ये धमाकेदार वेब सीरीज
Daily Hindi Update पर पढ़ें देश और दुनिया की ताजा ख़बरें, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस और टेक्नोलोजी के साथ न्यू बाइक कार न्यूज वेब सीरीज, भोजपुरी खबरें