साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर पिछले काफी समय से अपनी आने वाली फिल्म ‘देवरा’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कोराटाला शिवा के साथ जूनियर एनटीआर की फिल्म निस्संदेह 2024 की सबसे रोमांचक फिल्मों में से एक है। ‘देवरा’ से जूनियर एनटीआर का फर्स्ट लुक वीडियो Devara Part 1 Teaser रिलीज हो गया है और इसे देखने के बाद फैन्स का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है.
जूनियर एनटीआर अपनी अगली फिल्म ‘देवरा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। 1 जनवरी को, जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा’ के बारे में एक नया अपडेट साझा किया और लिखा, ‘आप सभी को नया साल मुबारक हो। देवरा का पहला लुक 8 जनवरी को आप सभी के सामने होगा. इस पैन इंडिया फिल्म के फर्स्ट लुक वीडियो Devara First Look Video में जूनियर NTR जबरदस्त अवतार और अंदाज में नजर आ रहे हैं. लाल समुद्र के बीच एक्टर की दहाड़ बहुत ही शानदार है।
Table of Contents
Video Devara Part 1 Teaser
Devara Movie Wikipedia
Devara Part 1 Wikipedia | |
---|---|
निर्देशक | कोरतला शिवा |
लेखक | कोरतला शिवा |
निर्माता | सुधाकर मिक्किलिनेनी, कोसाराजु हरिकृष्णा |
स्टारकास्ट | एन. टी. रामा राव जूनियर, सैफ अली खान, जाह्नवी कपूर |
सिनेमेटोग्राफी | आर. रथ्नावेलु |
संपादन | ए. श्रीकर प्रसाद |
संगीत | अनिरुद्ध |
निर्माण कंपनियाँ | युवासुधा आर्ट्स, एन. टी. आर. आर्ट्स |
रिलीज़ डेट | 5 अप्रैल 2024 |
देश | भारत |
भाषा | तेलुगु |
‘देवरा’ Devara cast
कोराटाला शिवा द्वारा लिखित और निर्देशित देवारा में जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं। सैफ अली खान मुख्य विलेन का किरदार निभा रहे हैं. जान्हवी कपूर भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। जान्हवी ने फिल्म ‘देवरा’ से साउथ में एंट्री की। सहायक कलाकारों में प्रकाश राज, श्रीकांत, शाइन टॉम चाको, नारायण, कलैयारासन, मुरली शर्मा और अभिमन्यु सिंह शामिल हैं।
Devara Part 1 Release Date
‘आरआरआर’ की तरह, इस तेलुगु फिल्म में भी हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस हैं जो दर्शकों को आश्चर्यचकित कर देंगे। खबर है कि ‘देवरा’ भारी भरकम बजट के साथ बनाई जा रही है. बताया जा रहा है कि मेकर्स इसके वीएफएक्स पर 140 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। ‘देवरा’ का पहला भाग 5 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में आएगा।
Daily Hindi Update पर पढ़ें देश और दुनिया की ताजा ख़बरें, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस और टेक्नोलोजी के साथ न्यू बाइक कार न्यूज वेब सीरीज, भोजपुरी खबरें