Don 3 में हुई कियारा अडवाणी की एंट्री, शाहरुख खान नहीं बल्कि रणवीर सिंह बनेंगे ‘डॉन’, जानिए कब होगी रिलीज

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Don 3 Release Date : लंबे समय के बाद फरहान अख्तर ने अपनी फिल्म ‘डॉन 3’ में कियारा आडवाणी को मुख्य भूमिका में कास्ट किया। ‘डॉन 3’ में कियारा एक्शन और रोमांस दोनों करेंगी। इस वीडियो को खुद डायरेक्टर फरहान अख्तर ने ट्विटर पर शेयर किया है। फिल्म अगले साल तक रिलीज हो सकती है ।

Don 3 में कियारा अडवाणी की एंट्री

Kiara Advani Entry in Don 3 : जब से यह खबर सोशल मीडिया पर आई है, तब से कियारा आडवाणी के प्रशंसक रणवीर सिंह और कियारा को एक साथ देखना चाहते हैं और प्रशंसकों ने फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) से दिल की बात सुनी है। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के फैन्स ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि रणवीर सिंह और कियारा दोनों ही किंग खान और प्रियंका चोपड़ा को मात नहीं दे सकते।

कियारा आडवाणी (Kiara Advani) अपने स्टाइल और कमाल की एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। अब वह डॉन की दुनिया में एक्शन का तड़का लगाती है। इस फिल्म में कियारा ने रोमा का किरदार निभाया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आखिरी बार ‘सत्यप्रेम की कथा’ में नजर आई थीं। वह पहली बार रणवीर सिंह के साथ अभिनय करेंगी।

Kiara Advani in Don 3

शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह को क्यों लिया गया?

वेरायटी को दिए इंटरव्यू में फरहान ने कहा.. मैं ‘डॉन-3’ की कहानी को कुछ अलग दिशा देना चाहता हूं। हालाँकि, शाहरुख खान इसकी कहानी से असहमत थे। यही वजह है कि फरहान ने शाहरुख को फिल्म से हटाकर रणवीर के साथ काम करने का फैसला किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now