Motorola ने अपनी G सीरीज में एक नया मोबाइल Moto G04 लॉन्च कर दिया है। यह 22 फरवरी से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट, कंपनी की वेबसाइट और अन्य रिटेल आउटलेट्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। नए डिवाइस में 8GB तक रैम, 128GB तक स्टोरेज, 16 मेगापिक्सल AI कैमरा, 5000mAh बैटरी ऑफर की गई है। आइये विस्तार से जानते हैं इसकी पूरी स्पेसिफिकेशन और कीमत।
Table of Contents
Moto G04 के स्पेसिफिकेशन
Specification | Details |
---|---|
Display | 6.6-inch HD+ Plus |
Refresh Rate | 90Hz |
Chipset | Unisoc T606 |
RAM + Storage | 8GB RAM + 128GB |
Rear Camera | 16MP |
Front Camera | 5MP |
Battery | 5000mAh |
IP Rating | IP52 |
Operating System | Android 14 |
Moto G04 Camera & battery
कैमरा की बात करें तो मोटो G04 स्मार्टफोन 16 मेगापिक्सल सिंगल रियर कैमरा लेंस से लैस है। सेल्फी लेने के लिए डिवाइस में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।बैटरी के मामले में, मोटो G04 डिवाइस एक शक्तिशाली 5000mAh बैटरी पैक करता है। इसके साथ 10W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Moto G04 Dsiplay & Processor
मोटो जी04 फोन में 6.6 इंच का बड़ा एचडी प्लस आईपीएस LCD डिस्प्ले दिया गया है जो 90Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है।मोबाइल को चलाने के लिए कंपनी ने एंट्री-लेवल Unisoc T606 चिपसेट का इस्तेमाल किया है, जो यूजर्स को स्मूथ एक्सपीरियंस प्रदान करता है।
Storage & OS
ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो मोटोरोला का यह सस्ता स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉइड 14 पर आधारित है।
डेटा स्टोर करने के लिए डिवाइस को दो स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया है जिसमें 4GB रैम + 64GB स्टोरेज और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज शामिल है। इतना ही नहीं, इसमें रैम बूस्ट फीचर भी दिया गया है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो Moto G04 में 3.5mm हेडफोन जैक, डॉल्बी एटमॉस, पानी और धूल से सुरक्षा के लिए IP52 रेटिंग जैसे कई फीचर्स हैं।
Moto G04 Price in india
Specification | Moto G04 |
---|---|
Storage Options | 4GB RAM + 64GB Storage |
8GB RAM + 128GB Storage | |
Price | Rs. 6,999 (4GB + 64GB) |
Rs. 7,999 (8GB + 128GB) | |
Launch Offer | Extra exchange offer of Rs. 750 on 4GB + 64GB model, bringing the effective price to Rs. 6,249. |
Daily Hindi Update पर पढ़ें देश और दुनिया की ताजा ख़बरें, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस और टेक्नोलोजी के साथ न्यू बाइक कार न्यूज वेब सीरीज, भोजपुरी खबरें